ad

ad

लेस्लीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध गौ-तस्करी मामले में तीन गिरफ्तार, 21 गौवंशीय पशु बरामद

पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र में अवैध गौ-तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक पलामू के निर्देशानुसार की गई।

जानकारी के अनुसार लेस्लीगंज थाना कांड संख्या-74/2026 दिनांक 16 मई 2026 के तहत बीएनएस-2023 की धारा 317(5)/3(5) एवं झारखंड गोवंशीय पशु हत्या प्रतिषेध अधिनियम 2005 की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में अवैध रूप से गौवंशीय पशुओं की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और मौके से कुल 21 गौवंशीय पशुओं को बरामद किया। साथ ही तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों में सुदामा सिंह (60 वर्ष) ग्राम देवठाही, दुखी राम (65 वर्ष) ग्राम बोहिता तथा रेयाज अंसारी (35 वर्ष) ग्राम बोहिता, थाना लेस्लीगंज, जिला पलामू शामिल हैं।

पुलिस ने सभी अभियुक्तों को थाना लाकर प्राथमिकी दर्ज की तथा न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।

बरामदगी

  • 21 गौवंशीय पशु

गिरफ्तार अभियुक्त

  1. सुदामा सिंह, उम्र 60 वर्ष, ग्राम देवठाही

  2. दुखी राम, उम्र 65 वर्ष, ग्राम बोहिता

  3. रेयाज अंसारी, उम्र 35 वर्ष, ग्राम बोहिता
    सभी थाना लेस्लीगंज, जिला पलामू।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Featured News

धनबाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर एफआईआर को लेकर सियासत तेज, अर्जुन रंजन पाठक ने प्रशासन पर उठाए सवाल