ad

ad

पृथ्वीराज चौहान जयंती पर छत्तरपुर में क्षत्रिय समाज का सम्मेलन


पलामू जिले के छत्तरपुर में शनिवार को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट द्वारा वीर शिरोमणि पृथ्वीराज चौहान जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। चटपटे महाराज होटल में हुए इस आयोजन में समाज के लोगों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज को संगठित करना और युवाओं को सामाजिक कार्यों से जोड़ना रहा।

मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह ने पृथ्वीराज चौहान के शौर्य और स्वाभिमान को याद करते हुए कहा कि समाज की मजबूती एकता और संगठन से ही संभव है। प्रदेश महासचिव धीरज सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने युवाओं से समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।
इस दौरान संगठन विस्तार को लेकर नई प्रखंड कमिटी का गठन किया गया। अनीश सिंह को प्रखंड अध्यक्ष, चंचल कुमार सिंह और अंकित कुमार सिंह को उपाध्यक्ष, राजा जयंत प्रताप सिंह को महामंत्री तथा सूरज कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया गया। साथ ही कई अन्य सदस्यों को भी विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
समारोह में मौजूद लोगों ने समाज में भाईचारा बढ़ाने, संगठन को मजबूत करने और पृथ्वीराज चौहान के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Featured News

धनबाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर एफआईआर को लेकर सियासत तेज, अर्जुन रंजन पाठक ने प्रशासन पर उठाए सवाल