ad

ad

पलामू में पशु तस्करी का खुलासा, दो पिकअप वैन से 22 पशु बरामद, तीन गिरफ्तार

पलामू: जिले के पाटन थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध पशु तस्करी का खुलासा किया है। पुलिस ने दो पिकअप वाहनों से कुल 22 गोवंशीय पशुओं को बरामद किया है। मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार रात गश्ती के दौरान पाटन थाना पुलिस को सूचना मिली कि सनाया की ओर से दो पिकअप वाहनों में गोवंशीय पशुओं की तस्करी की जा रही है। सूचना के बाद पुलिस एवं सशस्त्र बल ने ग्राम केलहार स्थित पाटन-जपला मुख्य सड़क पर वाहन जांच अभियान चलाया।

करीब 2:45 बजे रात में एक पिकअप वाहन को रोककर जांच की गई, जिसमें 13 भैंसों को अमानवीय तरीके से लदा पाया गया। पूछताछ में चालक ने बताया कि उसके साथ एक अन्य पिकअप वाहन भी चल रहा है। इसके बाद पुलिस ने दूसरे वाहन को भी पकड़ा, जिसमें एक बैल और आठ गायें कुल नौ पशु बरामद किए गए।

गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया कि सभी पशुओं को व्यापार एवं परिवहन के उद्देश्य से ले जाया जा रहा था। पुलिस ने दोनों पिकअप वाहनों को जब्त कर थाना ले गई।

इस संबंध में पाटन थाना कांड संख्या 79/2026 दिनांक 08 मई 2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों पर बीएनएसएस की धारा 317(5)/61(2) तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम एवं झारखंड गोवंशीय पशु हत्या प्रतिषेध अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी

  1. महताब अंसारी (35 वर्ष), ग्राम सदपुर, थाना पाटन, जिला पलामू

  2. आरिफ अंसारी (26 वर्ष), ग्राम सदपुर, थाना पाटन, जिला पलामू

  3. गुड्डू अंसारी (46 वर्ष), ग्राम गहेंथा, थाना पाटन, जिला पलामू

जब्त सामान

  • पिकअप वाहन संख्या JH01GM-7834

  • पिकअप वाहन संख्या JH19D-2065

  • चार मोबाइल फोन

  • 13 भैंस

  • 1 बैल एवं 8 गाय

छापेमारी दल में शामिल अधिकारी

पुलिस निरीक्षक गौरव यादव, अविनाश कुमार सिंह, विष्णु कुंडू समेत कई पुलिसकर्मी अभियान में शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Featured News

पलामू में पशु तस्करी का खुलासा, दो पिकअप वैन से 22 पशु बरामद, तीन गिरफ्तार