ad

ad

मुख्यमंत्री से मिले चतरा सांसद कालीचरण सिंह, लावालौंग में बिजली-सड़क और मेडिकल कॉलेज की उठाई मांग

Kalicharan Singh ने आज रांची स्थित कांके आवासीय कार्यालय में Hemant Soren से मुलाकात कर लावालौंग क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति को सुदृढ़ करने तथा सड़क निर्माण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

इस दौरान सांसद ने लावालौंग क्षेत्र में बेहतर बिजली व्यवस्था, जर्जर सड़कों के निर्माण और आधारभूत सुविधाओं के विकास की आवश्यकता पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने सभी मांगों को गंभीरता से सुनते हुए सकारात्मक आश्वासन प्रदान किया।

साथ ही सांसद ने चतरा जिला में पुलिस लाइन के समीप मेडिकल कॉलेज की स्थापना की मांग भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखी। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज बनने से स्थानीय युवाओं को चिकित्सा शिक्षा के बेहतर अवसर मिलेंगे और जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं का और अधिक विस्तार हो सकेगा। इससे लोगों को बेहतर इलाज के लिए बाहर जाने की परेशानी भी कम होगी।

सांसद ने उम्मीद जताई कि राज्य सरकार जल्द ही इन मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेकर क्षेत्र के विकास को नई दिशा देगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Featured News

खनन विभाग, पलामू के जिला सांसद प्रतिनिधि बने अक्षय कुमार