ad

ad

लातेहार में ‘ऑपरेशन ड्रैगन-228’ के तहत बड़ी कार्रवाई, JJMP के दो उग्रवादी गिरफ्तार

लातेहार जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए “ऑपरेशन ड्रैगन-228” में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन JJMP (झारखंड जन मुक्ति परिषद) के दो सक्रिय उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई मनिका थाना क्षेत्र के कुरुमखेता जंगल में की गई, जहां उग्रवादियों के किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी की सूचना मिली थी।

जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को सूचना मिली थी कि JJMP का सक्रिय सदस्य शंकर राम अपने दस्ते के साथ जंगल क्षेत्र में मौजूद है। सूचना के बाद जिला पुलिस और सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम गठित कर इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। अभियान के दौरान जवानों को देख उग्रवादी भागने लगे, लेकिन सुरक्षा बलों ने पीछा कर दो उग्रवादियों को धर दबोचा। हालांकि, मुख्य आरोपी शंकर राम जंगल का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा।

गिरफ्तार उग्रवादियों की पहचान मनोज लोहरा और महादेव सिंह के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उनके पास से एक AK-47 रायफल, दो SLR रायफल, कई मैगजीन, 318 जिंदा कारतूस, वॉकी-टॉकी, मोबाइल फोन, सिम कार्ड और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। पुलिस का मानना है कि उग्रवादी किसी बड़े हमले की साजिश रच रहे थे।

पुलिस ने दोनों गिरफ्तार उग्रवादियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं फरार उग्रवादी शंकर राम और उसके अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए जंगल क्षेत्र में लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने इसे नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी उपलब्धि बताया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Featured News

लातेहार में स्कूल का छज्जा गिरा, 6 बच्चे घायल; दो छात्राओं की हालत गंभीरझारखंड के लातेहार जिले में बुधवार को एक