ad

ad

मां की डांट से नाराज होकर घर से निकली नाबालिग 24 घंटे में सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

पांकी: पिपराटांड़ थाना क्षेत्र में मां की डांट से नाराज होकर घर से बिना बताए निकली 14 वर्षीय किशोरी को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। बरामदगी के बाद आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर बच्ची को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार को किशोरी के परिजनों ने पिपराटांड़ थाना पहुंचकर पुलिस को मौखिक सूचना दी थी कि उनकी पुत्री सोमवार की शाम करीब 7 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई है। परिजनों ने बताया कि वह अपनी मां की डांट से नाराज थी। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला, तब उन्होंने पुलिस से मदद की गुहार लगाई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पिपराटांड़ थाना पुलिस तुरंत सक्रिय हुई। पुलिस ने परिजनों के सहयोग से संभावित स्थानों पर तलाश अभियान चलाया और लगातार खोजबीन शुरू की।

इसी क्रम में बुधवार को पुलिस को बड़ी सफलता मिली। किशोरी को पांकी पेट्रोल पंप के समीप से सकुशल बरामद कर लिया गया। बरामदगी के बाद पुलिस ने बच्ची और उसके परिजनों से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना या शिकायत सामने नहीं आई।

थाना प्रभारी ने बताया कि सभी आवश्यक कानूनी एवं कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद किशोरी को उसके माता-पिता के जिम्मे सौंप दिया गया। अपनी बेटी को सुरक्षित वापस पाकर परिजनों ने पिपराटांड़ थाना पुलिस एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Featured News

लातेहार में ‘ऑपरेशन ड्रैगन-228’ के तहत बड़ी कार्रवाई, JJMP के दो उग्रवादी गिरफ्तार