नियुक्ति से समर्थकों और कार्यकर्ताओं में खुशी, संगठन को मजबूती मिलने की उम्मीद
मेदिनीनगर: झारखंड प्रदेश कांग्रेस की समन्वय समिति में वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं हिंदू धार्मिक न्यास बोर्ड के सदस्य हृदयानंद मिश्र को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के बाद राजनीतिक गलियारों में उत्साह का माहौल है। पार्टी संगठन ने उन्हें समन्वय समिति में शामिल कर संगठनात्मक अनुभव और सक्रियता पर भरोसा जताया है।
हृदयानंद मिश्र लंबे समय से कांग्रेस पार्टी से जुड़े रहे हैं और विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। पार्टी के भीतर उनकी पहचान एक अनुभवी, सक्रिय और समर्पित नेता के रूप में रही है। उनकी नियुक्ति को कांग्रेस संगठन के पुनर्गठन और मजबूती की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका सिंह पांडे सहित कई नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और संगठन विस्तार में उनकी भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।
कांग्रेस शिक्षा प्रकोष्ठ के चेयरमैन श्याम नारायण सिंह, धनंजय सिंह, गिरिवर पांडेय, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रघुनंदन सिंह, रामनरेश तिवारी, शमीम अहमद, गिरिजा राम, दया शंकर तिवारी, संतोष कुमार तिवारी, गोपाल सिंह, सुनील श्रीवास्तव एवं रविंद्र कुमार वैद्य समेत कई कार्यकर्ता उनके आवास पहुंचकर बधाई दी।
कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि हृदयानंद मिश्र के अनुभव और नेतृत्व क्षमता से कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और पार्टी जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत होगी। उनकी नियुक्ति को संगठन में अनुभवी नेतृत्व को आगे बढ़ाने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।

0 टिप्पणियाँ