ad

ad

अबुआ राज में 6 माह से अधिक समय से सहायक आचार्यों को नहीं मिला वेतन : भाकपा

जनसंवाद न्यूज | पलामू
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के जिला सचिव एवं डालटनगंज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक प्रत्याशी रूचिर कुमार तिवारी ने झारखंड में सहायक आचार्यों को छह माह से अधिक समय से वेतन नहीं मिलने पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने राज्य सरकार से अविलंब बकाया वेतन भुगतान करने की मांग की है।

रूचिर कुमार तिवारी ने कहा कि खनिज संपदाओं और कोयला उत्पादन से समृद्ध झारखंड में सरकारी कर्मियों का वेतन लंबित रहना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में धन की कमी नहीं है, लेकिन सरकार की उदासीनता के कारण बच्चों को शिक्षा देने वाले सहायक आचार्य आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जिन परिवारों में एकमात्र कमाने वाला व्यक्ति शिक्षक है, वहां छह माह से अधिक समय तक वेतन नहीं मिलने से गंभीर आर्थिक कठिनाइयां उत्पन्न हो रही हैं। परिवार के भरण-पोषण, बच्चों की पढ़ाई और दैनिक जरूरतों को पूरा करना मुश्किल हो गया है।

भाकपा नेता ने आरोप लगाया कि पूर्व में जिला शिक्षा पदाधिकारी शिक्षकों से शपथ पत्र लेकर वेतन का भुगतान कर देते थे, जिसमें गलत पाए जाने पर राशि की जिम्मेदारी संबंधित शिक्षक पर होती थी। लेकिन वर्तमान में प्रशासनिक स्तर पर उदासीनता के कारण शिक्षकों का वेतन भुगतान लंबित पड़ा हुआ है।

उन्होंने कहा कि पलामू सहित पूरे झारखंड के सहायक आचार्यों को लंबे समय से वेतन नहीं मिला है, जिससे उनमें भारी असंतोष है। भाकपा ने राज्य सरकार से मांग की है कि सभी लंबित वेतन का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित किया जाए, ताकि शिक्षकों और उनके परिवारों को राहत मिल सके।

भाकपा ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र वेतन भुगतान नहीं किया गया तो शिक्षकों के समर्थन में आंदोलन चलाया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Featured News

महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान पर जागरूकता अभियान, मातृत्व संघ ने दिया सशक्तिकरण का संदेश