सम्मानित किए गए लोगों ने बिना किसी डर और स्वार्थ के घायल व्यक्तियों की सहायता कर उन्हें अस्पताल पहुंचाया। प्रशासन ने उनके कार्य को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। अधिकारियों ने आम लोगों से भी अपील की कि सड़क दुर्घटना देखने पर घायलों की मदद के लिए आगे आएं और मानवता का परिचय दें।
कार्यक्रम में बताया गया कि सरकार द्वारा संचालित गुड सेमेरिटीन योजना के तहत सड़क हादसों में घायल लोगों की मदद करने वालों को प्रोत्साहित करने के लिए सम्मान और आर्थिक सहायता दी जाती है। इस पहल का उद्देश्य लोगों में जागरूकता बढ़ाना और जरूरतमंदों की मदद के लिए प्रेरित करना है।
0 टिप्पणियाँ