ad

ad

पलामू में पूर्व सैनिकों की जिला बैठक 24 मई को, कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

मेदिनीनगर : अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की मासिक जिला बैठक आगामी रविवार 24 मई 2026 को आयोजित की जाएगी। यह बैठक पूर्वाह्न 10:30 बजे से रेड़मा स्थित जिला कार्यालय में होगी, जो वीर सैनिक शिव जी सिंह के आवासीय परिसर में संचालित है।

परिषद के जिलाध्यक्ष दामोदर मिश्र ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि बैठक में संगठन विस्तार, जिला सैनिक बोर्ड एवं सैनिक आरामगाह की स्थापना में हो रही देरी, पूर्व सैनिकों के लिए कैंटीन की स्थायी सुविधा, सरकारी नौकरियों में आरक्षण तथा नगर निगम क्षेत्र में रहने वाले पूर्व सैनिकों को होल्डिंग टैक्स में छूट जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

इसके अलावा आगामी 26 जुलाई को आयोजित होने वाले कारगिल विजय दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर भी विशेष चर्चा होगी। परिषद हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बना रही है।

परिषद ने पलामू जिले में रहने वाले सभी पूर्व सैनिकों से बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने की अपील की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Featured News

एलएडीसी योजना की समीक्षा बैठक में पीडीजे ने दिए सख्त निर्देश जरूरतमंदों को समय पर मिले मुफ्त कानूनी सहायता : श्रीराम शर्मा