पांकी (पलामू):-
पांकी प्रखंड के बहेरा गांव निवासी आबिद अंसारी ने भारतीय वायुसेना में चयनित होकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। आबिद अंसारी, पिता आशिक अंसारी, ने अपनी मेहनत, अनुशासन और लगन के दम पर भारतीय वायुसेना में 41वीं रैंक प्राप्त कर युवाओं के लिए प्रेरणा की मिसाल पेश की है।
उनकी इस शानदार उपलब्धि पर पंचायत पगार खुर्द सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल देखा गया। गांव पहुंचने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों द्वारा आबिद अंसारी को फूल-माला पहनाकर और सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
सम्मान समारोह में मुखिया पति नित्यानंद सिंह, राजेन्द्र प्रसाद सिंह, गुलशन अंसारी, उमाशंकर सिंह, इकबाल अंसारी, हाफीज हसिबुल्लाह, हाफिज जुनैद आलम, नंदकिशोर गुप्ता, अनवर अंसारी, सोहेल अंसारी, रफीक अंसारी, वार्ड सदस्य साजिद अंसारी, मुजीब अंसारी, नौशाद अंसारी सहित गांव के कई मुख्य मानिंद मौजूद रहे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि आबिद अंसारी की सफलता ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा है। उन्होंने साबित कर दिया कि कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प के बल पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
ग्रामीणों ने आबिद के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि से पूरे पांकी प्रखंड का गौरव बढ़ा है और आने वाली पीढ़ियों को देशसेवा के लिए प्रेरणा मिलेगी।
0 टिप्पणियाँ