मेदिनीनगर/पलामू:- पलामू जिला कांग्रेस SC प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अशोक पासवान के आकस्मिक निधन पर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के राज्य सचिव जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक समेत कई नेताओं ने उनके निधन को संगठन के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।
शोक व्यक्त करने वालों में अजय साहू, शमीम अहमद राईन, ईश्वरी सिंह, रामाशीष पांडेय, बागेश्वर पाण्डेय, शंकर पाण्डेय, सुरेश पाठक, विद्या सिंह चेरो, सुधीर चौबे, सच्चिदानंद मिश्रा, देवांगन शुक्ला, नाफिज खान, सन्नू खान, कृष्ण कांत दुबे, कमल पासवान, मिट्ठू खान, सत्यनारायण तिवारी, रंजीत पासवान, तुलसी पासवान, मोहम्मद मुख्तार, अमिताभ शर्मा, खुर्सीद आलम, सोनू सिंह, शुभम सिंह, पीयूष गुप्ता, विष्णु देव यादव, अखिलेश चौधरी, गुड्डू खान, आरिज आलम, मीर खुर्शीद, छोटू चंद्रवंशी, परवेज आलम, शमीम अंसारी, शशिकांत यादव, अभिषेक चौधरी, शशि उपाध्याय, रामानंद पांडेय, सुनील दुबे, अजय कुमार सिंह, सुभाष यादव, जितेंद्र पांडे, उदय यादव, प्रदीप सिंह, सुजीत सिंह, लल्लू पांडे, शशि पांडे, राकेश पांडे, मनोज अग्रवाल, विजय अग्रवाल, उमेश यादव, मुकेश सिंह एवं सज्जाद अली शामिल हैं।
नेताओं ने कहा कि अशोक पासवान समाज के वंचित, दलित एवं कमजोर वर्गों की आवाज़ को मजबूती से उठाने वाले जुझारू नेता थे। उनका सामाजिक और राजनीतिक योगदान सदैव याद रखा जाएगा। कांग्रेस परिवार ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवार को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
0 टिप्पणियाँ