ad

ad

तरहसी प्रखंड मुख्यालय में कल भाजपा का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन


पलामू जिले के तरहसी प्रखंड मुख्यालय परिसर में बुधवार 20 मई 2026 को भारतीय जनता पार्टी की ओर से एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 10:00 बजे से शुरू होगा। इसकी जानकारी भाजपा तरहसी मंडल अध्यक्ष श्री परमेश्वर साहू ने दी।

धरना प्रदर्शन में भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, किसान प्रतिनिधि, पंचायत प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, पन्ना प्रमुख, सांसद एवं विधायक प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की अपील की गई है।

भाजपा नेताओं ने झारखंड की Hemant Soren सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि किसानों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर सरकार अब तक गंभीर नहीं हुई है। प्रदर्शन के माध्यम से सरकार को किसानों की समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित कराया जाएगा।

धरना प्रदर्शन के प्रमुख मांगों में किसानों को धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 3200 रुपये प्रति क्विंटल करने तथा सभी किसानों के बकाया धान भुगतान को अविलंब जारी करने की मांग शामिल है।

सोशल मीडिया प्रभारी अविनाश कुमार सिंह ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं एवं किसान भाइयों से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Featured News

देशभर में केमिस्टों की हड़ताल, ऑनलाइन फार्मेसी नियमों के विरोध में आज बंद रहेगी दवा दुकाने