ad

ad

पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि पर भाकपा का केंद्र सरकार पर हमला


“भाजपा के समय की महंगाई डायन आज डार्लिंग बन गई है” – रूचिर तिवारी

मेदिनीनगर, पलामू: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के जिला सचिव रूचिर कुमार तिवारी ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार दूसरी बार हुई बढ़ोतरी को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बढ़ती खुदरा और थोक महंगाई ने आम जनता का जीवन संकट में डाल दिया है, लेकिन केंद्र सरकार जनता की समस्याओं के प्रति पूरी तरह संवेदनहीन बनी हुई है।

रूचिर तिवारी ने कहा कि देश की आर्थिक स्थिति लगातार खराब होती जा रही है, जबकि प्रधानमंत्री विदेशी दौरों में व्यस्त हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार देश की आर्थिक और विदेश नीति से जुड़े गंभीर मुद्दों की अनदेखी कर रही है।

उन्होंने कहा कि तेल के वैश्विक वर्चस्व को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय से तनाव बना हुआ है, जिसका असर अंतरराष्ट्रीय बाजार पर पड़ रहा है। तिवारी ने दावा किया कि भारत पहले रूस से बड़ी मात्रा में कच्चे तेल और पेट्रोलियम पदार्थों की खरीद करता था, लेकिन अमेरिका के दबाव में केंद्र सरकार ने रूस से तेल आयात कम कर दिया। इसके कारण भारत अन्य देशों पर अधिक निर्भर हो गया और देश में तेल संकट जैसी स्थिति पैदा हो गई।

भाकपा नेता ने कहा कि इसका सीधा असर आम जनता पर पड़ा है और पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि कर लोगों पर महंगाई का अतिरिक्त बोझ डाला जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को फिर से लकड़ी और चूल्हे पर खाना बनाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

रूचिर तिवारी ने केंद्र सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताते हुए कहा कि देश में आपातकाल जैसी स्थिति बनती जा रही है। उन्होंने गृह मंत्री से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने और प्रधानमंत्री से देश की जनता से माफी मांगने की मांग की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Featured News

देशभर में केमिस्टों की हड़ताल, ऑनलाइन फार्मेसी नियमों के विरोध में आज बंद रहेगी दवा दुकाने