ad

ad

नीट पेपर लीक मामले पर झारखंड क्रांति मंच का हमला


“नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान दें इस्तीफा” – शत्रुघ्न कुमार शत्रु

मेदिनीनगर:- झारखंड क्रांति मंच (जेकेएम) के केंद्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने नीट यूजी 2026 परीक्षा में कथित पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर तीखा हमला बोला है।

मेदिनीनगर में जारी प्रेस बयान में उन्होंने कहा कि नीट परीक्षा में पेपर लीक की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

जेकेएम अध्यक्ष ने कहा कि सीबीआई द्वारा पुणे के मॉडर्न कॉलेज की बॉटनी प्रोफेसर मनीषा मंधारे की गिरफ्तारी के बाद कई गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। उन्होंने दावा किया कि सोशल मीडिया पर शिक्षा मंत्री के साथ उनकी तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं।

शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने आरोप लगाया कि मॉडर्न कॉलेज प्रबंधन का संबंध राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि कॉलेज के चेयरमैन गजानन एकबोटे तथा प्रिंसिपल निवेदिता एकबोटे भाजपा युवा मोर्चा से जुड़ी रही हैं।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस मामले में राजस्थान भाजपा से जुड़े दिनेश बिवल समेत कई लोगों की गिरफ्तारी भाजपा की संलिप्तता की ओर इशारा करती है।

जेकेएम अध्यक्ष ने कहा कि देश में पेपर लीक और नकल माफियाओं का एक संगठित नेटवर्क काम कर रहा है, जो छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है। उन्होंने हाल ही में वायरल हुए एक कथित ऑडियो का उल्लेख करते हुए कहा कि शिक्षा व्यवस्था में भ्रष्टाचार और शोषण की घटनाएं चिंताजनक हैं।

उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि लाखों छात्रों का भविष्य दांव पर लगाया जा रहा है और युवाओं में भारी आक्रोश है। बयान के अंत में उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Featured News

देशभर में केमिस्टों की हड़ताल, ऑनलाइन फार्मेसी नियमों के विरोध में आज बंद रहेगी दवा दुकाने