ad

ad

पलामू जिला खनन पदाधिकारी से सांसद प्रतिनिधि अक्षय कुमार की शिष्टाचार मुलाकात

पलामू:- पलामू जिला खनन पदाधिकारी Er. सुनील कुमार से सांसद प्रतिनिधि अक्षय कुमार ने शिष्टाचार भेंट कर क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। मुलाकात के दौरान विकास योजनाओं को गति देने, प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने तथा आम लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ प्रभावी तरीके से पहुंचाने पर सकारात्मक बातचीत हुई।

अक्षय कुमार ने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए सभी विभागों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्य किया जाएगा। उन्होंने विकास योजनाओं के सफल संचालन और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के बीच सामंजस्य को आवश्यक बताया।

वहीं जिला खनन पदाधिकारी Er. सुनील कुमार ने भरोसा दिलाया कि विभागीय कार्यों को नियमों के अनुरूप पारदर्शी और जवाबदेह तरीके से संचालित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं को सही पात्रों तक पहुंचाने और विकास कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने को प्राथमिकता दी जाएगी।

इस अवसर पर क्षेत्रीय विकास, जनकल्याण और प्रशासनिक सहयोग को लेकर दोनों पक्षों ने मिलकर कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Featured News

देशभर में केमिस्टों की हड़ताल, ऑनलाइन फार्मेसी नियमों के विरोध में आज बंद रहेगी दवा दुकाने