बरामद अफीम व डोडा का अंतरराष्ट्रीय बाजार मूल्य लगभग 20 लाख**
चतरा :- मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चतरा के नव पदस्थापित अंतरजिला एएसपी अभियान श्रीराकांत बजरंगी लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। इन्हीं के नेतृत्व में चतरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 20 लाख रुपये मूल्य का अफीम एवं डोडा जब्त किया है।
आज पुलिस मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में एएसपी अभियान ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बिहार की सीमा से सटे अवैध तस्करी होना है। सूचना के आधार पर चतरा पुलिस ने कोलकोले गांव के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान एक तेज गति से आती जायलो गाड़ी को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक वाहन लेकर भागने लगा। पीछा करने पर वाहन जंगल में फंस गया और चालक फरार हो गया।
वाहन की तलाशी के दौरान 169 किलो 980 ग्राम डोडा एवं 2 किलो 900 ग्राम अफीम बरामद किया गया। बरामद सामग्री का अंतरराष्ट्रीय बाजार मूल्य लगभग 20 लाख रुपये बताया गया है।
पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है तथा फरार तस्कर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। इस संबंध में लावालौंग थाना कांड संख्या 30/26, दिनांक 18.05.2026, धारा 15(सी)/18(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
0 टिप्पणियाँ