ad

ad

कांग्रेस दलित प्रकोष्ठ अध्यक्ष अशोक पासवान के निधन पर शोक की लहर

मेदिनीनगर/पलामू:- पलामू जिला कांग्रेस दलित प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अशोक पासवान के असामयिक निधन से कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन पर समन्वय समिति के सदस्य एवं अधिवक्ता हृदयानंद मिश्र ने गहरा दुःख व्यक्त किया है।

हृदयानंद मिश्र ने अपने शोक संदेश में कहा कि अशोक पासवान एक समर्पित, कर्मठ एवं संघर्षशील नेता थे। उन्होंने समाज के वंचित, दलित एवं कमजोर वर्गों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य किया। सामाजिक न्याय, समानता और जनसेवा के प्रति उनकी निष्ठा हमेशा प्रेरणादायी रहेगी।

उन्होंने कहा कि पलामू जिले में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने में अशोक पासवान का महत्वपूर्ण योगदान रहा है, जिसे लंबे समय तक याद किया जाएगा।

हृदयानंद मिश्र ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवार को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि इस दुःख की घड़ी में पूरा कांग्रेस परिवार शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Featured News

रिश्वतखोरी पर एसीबी का शिकंजा, 8 हजार रुपये लेते पेटरवार प्रखंड कार्यालय का प्रधान सहायक गिरफ्तार