ad

ad

आदेश की अनदेखी बनी वजह: पाटन थाना प्रभारी शशिशेखर पांडेय सस्पेंड

कपिल चौधरी ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए पाटन थाना प्रभारी शशिशेखर पांडेय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। थाना प्रभारी पर वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना और विभागीय निर्देशों का पालन नहीं करने का आरोप है।

जानकारी के अनुसार, पलामू पुलिस के वरीय अधिकारियों को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि पाटन थाना में कई मामलों में निर्धारित आदेशों का सही तरीके से अनुपालन नहीं किया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए राजेश यादव के नेतृत्व में जांच कराई गई। जांच रिपोर्ट में आरोपों की पुष्टि होने के बाद एसपी ने तत्काल निलंबन की कार्रवाई की।

एसपी कपिल चौधरी ने निलंबन की पुष्टि करते हुए कहा कि डीएसपी की रिपोर्ट के आधार पर विभागीय कार्रवाई की गई है। फिलहाल पाटन थाना का प्रभार एक सब-इंस्पेक्टर को सौंप दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि शशिशेखर पांडेय पिछले करीब डेढ़ वर्ष से पाटन थाना प्रभारी के पद पर तैनात थे। इससे पहले वे हरिहरगंज थाना में जेएसआई के रूप में कार्यरत थे। वे 2018 बैच के सब-इंस्पेक्टर हैं और वर्ष 2024 में उनकी पलामू में पोस्टिंग हुई थी।

गौरतलब है कि पलामू पुलिस प्रशासन जिले में अनुशासन और जवाबदेही को लेकर लगातार सख्त रुख अपना रहा है। आम लोगों और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से हाल ही में “संवाद कार्यक्रम” भी शुरू किया गया है। ऐसे में यह कार्रवाई विभाग के भीतर अनुशासन बनाए रखने की दिशा में एक बड़ा संदेश मानी जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Featured News

आदेश की अनदेखी बनी वजह: पाटन थाना प्रभारी शशिशेखर पांडेय सस्पेंड