ad

ad

खनन विभाग, पलामू के जिला सांसद प्रतिनिधि बने अक्षय कुमार

चतरा लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद Kalicharan Singh द्वारा अपनी अनुपस्थिति में खनन विभाग, पलामू के जिला सांसद प्रतिनिधि के रूप में अक्षय कुमार को नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी का माहौल देखा जा रहा है।

भारतीय जनता पार्टी परिवार की ओर से अक्षय कुमार को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं। पार्टी नेताओं ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं के समाधान एवं जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण होगी।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि अक्षय कुमार पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए क्षेत्र की जनता की सेवा करेंगे तथा खनन विभाग से जुड़ी जनसमस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Featured News

झारखंड की 25 बड़ी खबरें | मौसम अलर्ट, SIR अपडेट, ED जांच, NEET पेपर लीक, आलमगीर आलम रिहा समेत दिनभर की सभी बड़ी खबरें