ad

ad

जल संरक्षण को लेकर कमिश्नर की त्वरित पहल सराहनीय :- हृदयानंद मिश्र

मेदिनीनगर।
पलामू प्रमंडल में लगातार गिरते भूजल स्तर एवं बढ़ते पेयजल संकट को लेकर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कोऑर्डिनेशन कमिटी के सदस्य हृदयानंद मिश्र, एडवोकेट द्वारा दिए गए आवेदन पर पलामू प्रमंडल की आयुक्त कुमुद सहाय ने त्वरित पहल करते हुए पलामू, गढ़वा एवं लातेहार जिलों के उपायुक्तों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश जारी किया है।

इस प्रशासनिक पहल पर हृदयानंद मिश्र ने आयुक्त के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जल संरक्षण आज केवल पर्यावरण का विषय नहीं, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य और आने वाली पीढ़ियों के अस्तित्व से जुड़ा गंभीर प्रश्न बन चुका है। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में पलामू प्रमंडल के विभिन्न क्षेत्रों में पेयजल संकट गहराता जा रहा है, जिससे आम जनजीवन के साथ-साथ विद्यालयों एवं स्वास्थ्य सेवाओं पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

हृदयानंद मिश्र ने कहा कि यदि रेन वाटर हार्वेस्टिंग, पुराने तालाबों एवं पारंपरिक जलस्रोतों के पुनर्जीवन तथा जनजागरूकता अभियान को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए, तो भविष्य में संभावित जल संकट से काफी हद तक बचाव संभव है। उन्होंने कहा कि प्रशासन और समाज के संयुक्त प्रयास से जल संरक्षण को जनआंदोलन का रूप दिया जा सकता है।

उन्होंने प्रमंडलीय आयुक्त की सक्रियता को जनहित में एक दूरदर्शी एवं प्रेरणादायी कदम बताते हुए कहा कि इस प्रकार की त्वरित कार्रवाई से आम लोगों में प्रशासन के प्रति विश्वास मजबूत होता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Featured News

पीएलएफआई सुप्रीमो अमृत होरो गिरफ्तार, 10 लाख का था इनामी