ad

ad

दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण सम्मान, झारखंड में खुशी की लहर

रांची : झारखंड आंदोलन के प्रमुख नेता, पूर्व मुख्यमंत्री एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक Shibu Soren को मरणोपरांत पद्म भूषण सम्मान दिए जाने की घोषणा के बाद पूरे झारखंड में खुशी और गर्व का माहौल है। केंद्र सरकार द्वारा लिए गए इस निर्णय का विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों ने स्वागत किया है।

झारखंड प्रदेश समन्वय समिति के सदस्य हृदयानंद मिश्र ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मिला यह सम्मान केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि झारखंड की संस्कृति, संघर्ष और स्वाभिमान का सम्मान है। उन्होंने महामहिम राष्ट्रपति एवं भारत सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिबू सोरेन ने अपना संपूर्ण जीवन आदिवासी, मूलवासी, शोषित एवं वंचित समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित किया।

उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य निर्माण आंदोलन में शिबू सोरेन की भूमिका ऐतिहासिक रही है। जल, जंगल और जमीन की लड़ाई को राष्ट्रीय पहचान दिलाने में उनका योगदान अविस्मरणीय है। हृदयानंद मिश्र ने कहा कि यह सम्मान आने वाली पीढ़ियों को समाज और राज्य के लिए समर्पित होकर कार्य करने की प्रेरणा देगा।

उन्होंने समस्त झारखंडवासियों की ओर से स्वर्गीय शिबू सोरेन को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए इस ऐतिहासिक निर्णय का स्वागत किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Featured News

पलामू प्रमंडल में कृषि योजनाओं की समीक्षा, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर