ad

ad

वज्रपात से युवक की मौत, सांसद कालीचरण सिंह ने परिजनों से मिल जताई संवेदना

मनिका/लातेहार:- मनिका प्रखंड के रांकी कला पंचायत अंतर्गत कुई गांव निवासी स्वर्गीय चंदन कुमार यादव की वज्रपात की चपेट में आने से हुई आकस्मिक मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। घटना की सूचना मिलने के बाद चतरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद कालीचरण सिंह मृतक के आवास पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की।

सांसद कालीचरण सिंह ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। इस कठिन समय में पूरा समाज और प्रशासन पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने परिजनों को हर संभव सहयोग और सहायता का भरोसा दिलाया।

सांसद ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। उनके साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण भी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Featured News

SIR-2026 : धीमी प्रगति वाले मतदान केंद्रों का उपायुक्त ने किया औचक निरीक्षण, फॉर्म वितरण व डिजिटाइजेशन में तेजी लाने के निर्देश