ad

ad

मेदिनीनगर चियांकी हवाई अड्डा संचालन में राज्य सरकार की देरी : सांसद वीडी राम

मेदिनीनगर, 25 मई 2026:-
पलामू के सांसद Vishnu Dayal Ram ने मेदिनीनगर स्थित चियांकी हवाई अड्डा के संचालन को लेकर राज्य सरकार पर गंभीर सवाल उठाए हैं। सांसद के निजी सचिव अलख दुबे द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि सांसद ने 27 मार्च 2025 को लोकसभा के शून्यकाल में क्षेत्रीय संपर्क योजना-उड़ान (RCS-UDAN) के तहत चियांकी हवाई अड्डा से जल्द विमान सेवा शुरू कराने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था।

इस मामले में 21 मई 2026 को केंद्रीय राज्य मंत्री Murlidhar Mohol, नागरिक उड्डयन एवं सहकारिता मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से जवाब प्राप्त हुआ। मंत्री ने अपने पत्र में स्पष्ट किया कि आगे की प्रक्रिया बढ़ाने के लिए झारखंड सरकार द्वारा एक विशेष प्रमाणन/प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जाना आवश्यक है, जो अब तक नहीं भेजा गया है। इसी कारण चियांकी हवाई अड्डा से विमान परिचालन की कार्रवाई आगे नहीं बढ़ पा रही है।

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार सांसद वीडी राम ने इस संबंध में झारखंड के मुख्यमंत्री Hemant Soren एवं मुख्य सचिव अविनाश कुमार को पत्र लिखने के साथ-साथ व्यक्तिगत मुलाकात कर प्रस्ताव शीघ्र भेजने का अनुरोध भी किया था। बावजूद इसके राज्य सरकार की ओर से अब तक प्रस्ताव नहीं भेजा गया, जिससे विमान सेवा शुरू होने में देरी हो रही है।

सांसद ने कहा कि चियांकी हवाई अड्डा शुरू होने से पलामू सहित आसपास के क्षेत्रों को सीधा हवाई संपर्क मिलेगा, जिससे व्यापार, पर्यटन और स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ा लाभ पहुंचेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Featured News

SIR-2026 : धीमी प्रगति वाले मतदान केंद्रों का उपायुक्त ने किया औचक निरीक्षण, फॉर्म वितरण व डिजिटाइजेशन में तेजी लाने के निर्देश