ad

ad

पांकी थाना परिसर में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील

पांकी थाना परिसर में आगामी बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी दीपक सिंह ने की। बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, विभिन्न समुदायों के गणमान्य लोग, पत्रकार एवं शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी दीपक सिंह ने कहा कि बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर सभी को वरीय पदाधिकारियों के निर्देशों से अवगत कराया गया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा पुलिस गश्ती बढ़ाई जाएगी। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी देते हुए उन्होंने लोगों से अपील की कि प्रतिबंधित स्थानों पर कुर्बानी न करें, साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें तथा लाउडस्पीकर का उपयोग निर्धारित नियमों के तहत ही करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस प्रशासन को देने की भी अपील की गई।

उप प्रमुख अमित चौहान ने कहा कि पांकी में बकरीद का पर्व हमेशा से भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल में मनाया जाता रहा है। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों को बकरीद की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

जिला परिषद सदस्य खुशबू दांगी ने कहा कि बकरीद केवल एक समुदाय का पर्व नहीं, बल्कि खुशियां बांटने और आपसी प्रेम बढ़ाने का अवसर है। उन्होंने कहा कि पांकी की पहचान सामाजिक एकता और भाईचारे से है तथा सभी धर्मों के लोग एक-दूसरे के पर्व में सहभागी बनते हैं।

मुस्लिम समुदाय के नेता एवं पूर्व मुखिया एजाज अहमद ने नए थाना प्रभारी का स्वागत करते हुए कहा कि बकरीद के अवसर पर शांति समिति की बैठक बुलाकर प्रशासन ने सकारात्मक संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि बकरीद त्याग, बलिदान और इंसानियत का पर्व है तथा हिंदू-मुस्लिम समुदाय हमेशा मिलकर सामाजिक सौहार्द को मजबूत करते आए हैं। उन्होंने सभी लोगों से शांति बनाए रखने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।

बैठक में मुखिया संघ अध्यक्ष राजेंद्र पांडेय, चुनमुन पांडेय, अबुल हसन, शंकर प्रसाद गुप्ता, प्रेम प्रसाद, मुखिया प्रतिनिधि नेहाल अंसारी, बृजदेव सिंह, लोकनाथ यादव, पंसस सुनील सिंह चौहान, श्यामनंदन ओझा, लक्ष्मण सिंह, अजय प्रसाद गुप्ता, पूर्व मुखिया हसन जी, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मिथलेश पांडेय, पारस नाथ सिंह, उदय प्रताप सिंह, अनारीक राम, निरंजन कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान उपस्थित लोगों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया तथा क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Featured News

पांकी थाना परिसर में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील