ad

ad

बकरीद पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नजर : उपायुक्त

जिले में आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। मंगलवार को जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर विधि-व्यवस्था, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग और आपसी समन्वय को लेकर विस्तृत समीक्षा की।

बैठक में उपायुक्त ने कहा कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया सबसे संवेदनशील माध्यम बन चुका है। फेक न्यूज, भ्रामक पोस्ट और आपत्तिजनक वीडियो तेजी से वायरल होते हैं, जिससे सामाजिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका बनी रहती है। उन्होंने अधिकारियों को सोशल मीडिया पर सतत एवं पैनी नजर रखने तथा किसी भी अफवाह या भ्रामक सूचना पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने समाज के बुद्धिजीवियों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों से भी प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान सभी लोग ऑब्जर्वर की भूमिका निभाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अफवाह की सूचना तत्काल प्रशासन को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कदम उठाए जा सकें।

बैठक में पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने कहा कि भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 126 के तहत जिन लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं, उनका तामिला संबंधित अनुमंडल पदाधिकारियों के समन्वय से सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले के संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च आयोजित किया जाएगा, जिससे आमजन में सुरक्षा और विश्वास का माहौल बना रहे।

पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ सतर्क एवं सक्रिय रहने का निर्देश देते हुए कहा कि पर्व के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों पर प्रशासन की विशेष नजर रहेगी। प्रशासन का उद्देश्य है कि बकरीद पर्व जिले में आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के वातावरण में संपन्न हो। बैठक में विभिन्न बीडीओ एवं सीओ भी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Featured News

नादगाद गांव में 66 वर्षीय धनराज भुइयां की हत्या, जांच में जुटी पुलिस