मेदिनीनगर नगर निगम अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार टिकैत की अध्यक्षता में मंगलवार को रांची रोड स्थित गौरी शंकर मैरिज हॉल में सदर प्रखंड कांग्रेस कमिटी द्वारा “प्रखंड संवाद सह SIR प्रशिक्षण कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना तथा कार्यकर्ताओं को निर्वाचन प्रक्रिया और मतदाता सूची संबंधी जानकारी देना था।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह पलामू जिला प्रभारी विनय सिंह उर्फ दीपू एवं जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष विमला कुमारी उपस्थित रहीं। वहीं प्रदेश सचिव सह डाल्टनगंज विधानसभा प्रभारी रामचंद्र दीक्षित, नवल किशोर पाठक और बीएलए ट्रेनर मो. गुलाम नबी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। प्रशिक्षण सत्र का संचालन गोपाल त्रिपाठी ने किया, जबकि समापन गोपाल शर्मा ने किया।
प्रशिक्षण के दौरान कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची पुनरीक्षण, फॉर्म-6, 7 एवं 8 सहित निर्वाचन आयोग से संबंधित विभिन्न प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई। बीएलए ट्रेनर मो. गुलाम नबी ने कहा कि Special Intensive Revision (SIR) के दौरान बीएलए की भूमिका काफी महत्वपूर्ण होती है और उन्हें सतर्क रहकर छूटे हुए मतदाताओं को सूची में जोड़ने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करना चाहिए।
जिला प्रभारी विनय सिंह उर्फ दीपू ने कहा कि संगठन की मजबूती बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं पर निर्भर करती है। वहीं जिलाध्यक्ष विमला कुमारी ने कार्यकर्ताओं से हर पंचायत और बूथ तक पहुंचकर कांग्रेस की नीतियों और महागठबंधन सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने की अपील की।
विश्रामपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सुधीर चंद्रवंशी ने कहा कि चुनाव में बीएलए की भूमिका बेहद अहम होती है, इसलिए उन्हें प्रशिक्षित और मजबूत बनाना आवश्यक है।
कार्यक्रम में मिथिलेश सिंह, अरविंद पासवान, नसीम खान, सतेंद्र सिंह, राजेश चौरसिया, रिजवान खान, जितेंद्र कमलापुरी, अभिषेक तिवारी, रामप्रवेश सिंह, विवेका त्रिपाठी, धनंजय पाठक, राजा पाठक, दयाशंकर तिवारी, शेर खान, बृजकिशोर तिवारी, रंजन दुबे, उदय दुबे, रविंद्र कुमार, रुद्र शुक्ला, संजय वर्मन, सुनीता श्रीवास्तव, सुनीता देवी, यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव मुन्ना खान, यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुधीर पासवान और एनएसयूआई विश्वविद्यालय अध्यक्ष आशीष ठाकुर सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ