ad

ad

पलामू में जिला समन्वय समिति की बैठक, विभिन्न विभागों की योजनाओं व भूमि उपलब्धता की हुई समीक्षा

मेदिनीनगर : पलामू समाहरणालय के दूसरे तल्ले स्थित सभागार में मंगलवार को जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने की। बैठक में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) एवं अंचल अधिकारी (सीओ) उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने सबसे पहले उन विभागों की समीक्षा की, जिन्हें सरकारी कार्यों के लिए भूमि की आवश्यकता है। इस क्रम में संबंधित विभागीय अधिकारियों से भूमि उपलब्धता की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली गई।

समीक्षा के दौरान न्यायालय कर्मियों के आवास निर्माण, साइबर थाना स्थापना, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी लेस्लीगंज एवं विश्रामपुर के आवास हेतु भूमि उपलब्धता सहित अन्य आवश्यक मामलों पर चर्चा की गई। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक समन्वय स्थापित करते हुए लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Featured News

मेदिनीनगर में कांग्रेस का प्रखंड संवाद सह SIR प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न