ad

ad

झारखंड क्रांति मंच ने पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि पर केंद्र सरकार को घेरा

मेदिनीनगर, 25 मई 2026:-
झारखंड क्रांति मंच (जेकेएम) के केंद्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हुई लगातार वृद्धि को केंद्र सरकार की “घोर आर्थिक विफलता” करार दिया है। प्रेस बयान जारी करते हुए उन्होंने कहा कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव समाप्त होने के बाद मोदी सरकार ने चौथी बार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाकर आम जनता पर महंगाई का अतिरिक्त बोझ डाल दिया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि पेट्रोल के दाम में ₹2.61 प्रति लीटर और डीजल में ₹2.71 प्रति लीटर की वृद्धि कर सरकार “5 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी” और “2047 तक विकसित भारत” जैसे नारों के जरिए जनता को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि ईंधन की बढ़ती कीमतें देश की आर्थिक स्थिति और नीतिगत विफलताओं को दर्शाती हैं।

जेकेएम अध्यक्ष ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के दाम 100 रुपये के पार पहुंचने के बाद अब भारतीय रुपया भी डॉलर के मुकाबले कमजोर होता जा रहा है, जो चिंता का विषय है। उन्होंने पश्चिम एशिया संकट और वैश्विक ऊर्जा संकट का जिक्र करते हुए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर भी सवाल उठाए।

अपने बयान में शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई के कारण गरीब और मध्यम वर्ग के सामने रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना मुश्किल हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि बढ़ती महंगाई का असर आम जनता पर पड़ रहा है, जबकि बड़े कॉरपोरेट घरानों पर इसका असर नहीं दिखता।

झारखंड क्रांति मंच ने केंद्र सरकार से पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में तत्काल राहत देने तथा महंगाई नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Featured News

सुरेंद्र पाण्डेय बने पलामू कांग्रेस शिक्षा विभाग के चेयरमैन