ad

ad

मुख्यमंत्री के निर्देश पर अनाथ बच्चों से मिलने सुदूरवर्ती गांव पहुंचे पलामू डीसी

मेदिनीनगर (पलामू), 16 मई 2026: पलामू जिला प्रशासन की संवेदनशील कार्यशैली एक बार फिर देखने को मिली, जब उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत शनिवार को जिला मुख्यालय से करीब 80 किलोमीटर दूर हुसैनाबाद प्रखंड के लोटनिया पंचायत अंतर्गत एकौनी गांव पहुंचे और वहां रहने वाले तीन अनाथ बच्चों से मुलाकात की।
जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक व्यक्ति ने पोस्ट कर बताया था कि एकौनी गांव में तीन छोटे बच्चे अपने माता-पिता को खो चुके हैं और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वयं पलामू उपायुक्त को बच्चों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने का निर्देश दिया था।
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद उपायुक्त ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शनिवार को स्वयं गांव पहुंचकर बच्चों एवं उनके परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान हुसैनाबाद एसडीओ, बीडीओ और अंचल अधिकारी भी मौजूद रहे।
उपायुक्त ने बच्चों से आत्मीयता के साथ बातचीत कर उनकी समस्याओं, पारिवारिक स्थिति और भविष्य से जुड़ी जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल बच्चों को स्पॉन्सरशिप योजना तथा पारिवारिक लाभ योजना से जोड़ने का निर्देश दिया। साथ ही राशन कार्ड में दो बच्चों का नाम जोड़ने की प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने को कहा।
बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में पहल करते हुए उपायुक्त ने अंचल अधिकारी को निर्देश दिया कि भविष्य में रजिस्ट्री डीड के माध्यम से बच्चों को उनकी पैतृक संपत्ति में विधिवत हिस्सेदारी सुनिश्चित करायी जाए।
मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए उपायुक्त ने बच्चों को अपना मोबाइल नंबर भी दिया और कहा,"जब भी किसी चीज की जरूरत लगे या कोई परेशानी हो, सीधे मुझे फोन करना।"
इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की है और इसे प्रशासन की संवेदनशीलता एवं मानवीय सोच का उदाहरण बताया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Featured News

लोकभवन में हुआ ऐतिहासिक पुस्तक लोकार्पण, BBIN देशों के ऊर्जा सहयोग पर डॉ. सिमी मेहता की पुस्तक बनी चर्चा का केंद्र