ad

ad

बीमार बच्ची के इलाज के लिए सांसद कालीचरण सिंह ने बढ़ाया मदद का हाथ

चतरा: सदर प्रखंड के होलमगड़ा कला निवासी शिव दयाल प्रजापति की पोती इन दिनों रांची स्थित रानी चिल्ड्रेन अस्पताल में इलाजरत है। बच्ची की तबीयत खराब होने से परिवार काफी चिंतित था। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण इलाज कराने में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।
मामले की जानकारी मिलने पर चतरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद कालीचरण सिंह ने मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए परिवार को आर्थिक सहयोग प्रदान किया। सांसद ने परिजनों से बातचीत कर बच्ची के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की तथा हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।
सांसद श्री सिंह ने कहा कि जरूरतमंद लोगों की सेवा करना जनप्रतिनिधि का सबसे बड़ा दायित्व है। उन्होंने ईश्वर से बच्ची के जल्द स्वस्थ होकर घर लौटने की प्रार्थना भी की।
सांसद से मिली सहायता के बाद शिव दयाल प्रजापति एवं उनके परिजनों ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कठिन समय में मिला यह सहयोग उनके लिए संबल साबित हुआ है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Featured News

मेराल थाना का डीआईजी किशोर कौशल ने किया निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश