विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर झामुमो नेता सन्नी शुक्ला ने रक्तदान कर मानवता का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि थैलेसीमिया और ब्लड कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को प्रतिदिन रक्त की आवश्यकता होती है, इसलिए समाज के युवाओं को स्वेच्छा से आगे आकर नियमित रक्तदान करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि रक्त किसी फैक्ट्री में तैयार नहीं किया जा सकता, यह केवल इंसानियत और मानवता के भाव से ही उपलब्ध होता है। रक्तदान के माध्यम से किसी जरूरतमंद व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है।
सन्नी शुक्ला ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि हर स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए, क्योंकि “आपका एक यूनिट रक्त किसी के पूरे जीवन की उम्मीद बन सकता है।”
इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं युवाओं ने भी रक्तदान के महत्व पर जोर देते हुए अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने की बात कही।
0 टिप्पणियाँ