ad

ad

विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर जागरूकता अभियान, तम्बाकू मुक्त समाज बनाने का संकल्प

पांकी (पलामू):- विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर झारखंड प्रगतिशील मंच द्वारा गोद लिए गए डंडार कला पंचायत में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष डॉ. विंदेश्वर सिंह ने की। इस दौरान ग्रामीणों को तम्बाकू सेवन से होने वाले गंभीर स्वास्थ्य दुष्परिणामों की जानकारी दी गई तथा तम्बाकू मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प दिलाया गया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि तम्बाकू का सेवन कैंसर, हृदय रोग, फेफड़ों की बीमारियों समेत कई जानलेवा रोगों का प्रमुख कारण है। इसलिए लोगों को इसके प्रति जागरूक होकर स्वयं तथा अपने परिवार को तम्बाकू से दूर रखना चाहिए।
इस जागरूकता अभियान में सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लिया और तम्बाकू सेवन छोड़ने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मजदूर किसान महाविद्यालय, डंडार कला के प्राचार्य डॉ. दिलीप कुमार राम, झारखंड प्रगतिशील मंच के कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंह,राजेश महतो सहित मंच के कई पदाधिकारी, सदस्य एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में तम्बाकू मुक्त समाज के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयास करने तथा गांव-गांव में जनजागरूकता फैलाने का आह्वान किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Featured News

महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान पर जागरूकता अभियान, मातृत्व संघ ने दिया सशक्तिकरण का संदेश