ad

ad

पांकी CHC से रेफर गर्भवती की मौत, नवजात भी नहीं बचा

पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र अंतर्गत इंडराकला गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गांव निवासी पप्पू ठाकुर की 22 वर्षीय गर्भवती पत्नी दुर्गा कुमारी की प्रसव के दौरान मौत हो गई। इस हादसे में नवजात शिशु को भी नहीं बचाया जा सका। घटना के बाद परिवार और गांव में मातम का माहौल है।

परिजनों के अनुसार, प्रसव पीड़ा शुरू होने पर दुर्गा कुमारी को पहले पांकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। आरोप है कि वहां महिला की हालत लगातार बिगड़ती रही, लेकिन समय रहते बेहतर इलाज और उचित व्यवस्था नहीं की गई।

स्थिति गंभीर होने पर गुरुवार सुबह उन्हें मेदिनीनगर स्थित एमएमसीएच रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि अस्पताल पहुंचने के बाद जांच के दौरान डॉक्टरों ने मां और नवजात दोनों को मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है। मामले को लेकर अस्पताल परिसर में भी गमगीन माहौल बना रहा।

सूचना मिलने के बाद अस्पताल पुलिस चौकी की टीम मामले की जांच में जुट गई है। वहीं इस घटना ने एक बार फिर ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Featured News

जिस बंगाल में भाजपा कभी विपक्ष की लड़ाई लड़ती थी, उसी बंगाल में अब भाजपा का मुख्यमंत्री!