ad

ad

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास 15-16 जून को लातेहार और पलामू दौरे पर, कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद

🔴 15-16 जून को पलामू-लातेहार दौरे पर रहेंगे पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास
🔴 डालटनगंज में प्रबुद्ध संपर्क कार्यक्रम, प्रेस वार्ता और श्रद्धांजलि सभा में होंगे शामिल

मेदिनीनगर/लातेहार: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास 15 एवं 16 जून 2026 को लातेहार और पलामू जिले के दौरे पर रहेंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार वे 15 जून को रांची से सड़क मार्ग द्वारा चंदवा पहुंचेंगे, जहां कार्यकर्ताओं के साथ बैठक और अल्पाहार कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे डालटनगंज परिसदन पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे।

16 जून को डालटनगंज परिसदन में प्रबुद्ध संपर्क कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें विभिन्न विशिष्टजन एवं बुद्धिजीवी शामिल होंगे। इस दौरान केंद्र सरकार की विकास योजनाओं के परिश्रमण और समीक्षा का कार्यक्रम भी निर्धारित है। पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रा रेजीडेंसी में प्रेस वार्ता को भी संबोधित करेंगे।

इसके बाद वे चैनपुर प्रखंड के किनी गांव पहुंचकर स्वर्गीय अनिल कुमार चौरसिया की श्रद्धांजलि सभा में शामिल होंगे तथा वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लेंगे। दोपहर बाद वे पुनः डालटनगंज परिसदन लौटेंगे और वहां से रांची के लिए प्रस्थान करेंगे।

कार्यक्रम के मद्देनजर जिला प्रशासन एवं सुरक्षा एजेंसियों को आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Featured News

विमान दुर्घटना में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वायु सैनिकों को दिया गया श्रद्धांजलि ।