ad

ad

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 को लेकर उपायुक्त ने किया बूथों का निरीक्षण


मेदिनीनगर (पलामू) जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने शनिवार को 76-डाल्टनगंज विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत राजकीयकृत मध्य विद्यालय बारालोटा में स्थापित बूथ संख्या 244 एवं 245 का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (S.I.R.)-2026 के तहत चल रहे मतदाता सत्यापन एवं मैपिंग कार्यों की समीक्षा की।निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने बूथ संख्या 244 के बीएलओ से कुल मतदाताओं एवं अनमैप्ड मतदाताओं की जानकारी प्राप्त की। बताया गया कि उक्त बूथ पर कुल 983 मतदाता हैं, जिनमें से 517 मतदाता अब तक अनमैप्ड हैं। इस प्रकार लगभग 52 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग शेष पाई गई। वहीं बूथ संख्या 245 पर लगभग 42 प्रतिशत मतदाता अनमैप्ड पाए गये।इस पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने दोनों बीएलओ के कार्यों के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए मतदाताओं की अधिकाधिक मैपिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। कम मैपिंग के कारणों की जानकारी लेने पर बताया गया कि कई मतदाताओं द्वारा अन्य विधानसभा क्षेत्रों में अपना मैपिंग कार्य कराया जा चुका है। इस पर उपायुक्त ने एएसडी सूची का संधारण करते हुए ऐसे मतदाताओं को सूची से हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने औचक रूप से बारालोटा क्षेत्र के विभिन्न घरों में चिपकाए गए नेशनल हाउस नंबर की भी रैंडम जांच की। जांच के दौरान कार्य संतोषजनक नहीं पाए जाने पर संबंधित बीएलओ से स्पष्टीकरण लेने की बात कही गयी।उपायुक्त श्री शेखावत ने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करना निर्वाचन प्रक्रिया की महत्वपूर्ण कड़ी है। उन्होंने सभी संबंधित कर्मियों को गंभीरता, सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।इस अवसर पर डाल्टनगंज विधानसभा क्षेत्र की निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-सदर अनुमंडल पदाधिकारी सुलोचना मीणा, बीएलओ सुपरवाइजर सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Featured News

मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और विकास के प्रतीक : वीडी राम