ad

ad

मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण को लेकर 14 जून को सभी मतदान केंद्रों पर लगेगा विशेष कैंप

मेदिनीनगर (पलामू) आगामी मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर 76-डालटनगंज विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सभी मतदान केंद्रों पर रविवार, 14 जून 2026 को विशेष कैंप का आयोजन किया जायेगा। यह कैंप मतदान केंद्र स्तर पर लगाया जायेगा, जहां वर्तमान मतदाता सूची का वर्ष 2003 की मतदाता सूची से मैपिंग कार्य किया जा रहा है।निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-अनुमंडल पदाधिकारी, सदर मेदिनीनगर सुलोचना मीणा द्वारा जारी आदेश के अनुसार उक्त कार्य को निर्धारित समय सीमा तक पूर्ण किया जाना है। इसी उद्देश्य से सभी बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजर को अपने-अपने मतदान केंद्रों पर कैंप आयोजित कर छूटे हुए मतदाताओं की मैपिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।सदर एसडीएम ने क्षेत्र के सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे 14 जून को अपने संबंधित मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदाता सूची से संबंधित जानकारी का सत्यापन कराएं तथा यदि किसी योग्य मतदाता का नाम छूट गया हो तो उसकी जानकारी उपलब्ध कराएं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Featured News

मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और विकास के प्रतीक : वीडी राम