ad

ad

पलामू: पॉक्सो एक्ट के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अपहृत नाबालिग बालिका भी बरामद

मेदिनीनगर/पलामू, 29 जुलाई। पलामू जिले की पिपराटांड़ थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। साथ ही, इस मामले में अपहृत नाबालिग बालिका को भी सकुशल बरामद कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार पिपराटांड़ थाना कांड संख्या 39/26, दिनांक 27 जुलाई 2026 में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2)/96 एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 4/6 के तहत दर्ज मामले में आरोपी धनंजय पासवान (उम्र लगभग 19 वर्ष), पिता बच्चन पासवान, निवासी ग्राम अपरमाडी, थाना पिपराटांड़, जिला पलामू को 29 जुलाई 2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद माननीय न्यायालय, पलामू में प्रस्तुत करने हेतु न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

पुलिस ने यह भी बताया कि इस मामले में अपहृत नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर लिया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

जनसंवाद न्यूज
सटीक खबर, सबसे पहले।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Featured News

जन समाधान दिवस में पेंशन से जुड़े कई मामलों का मौके पर समाधान, भूमि विवादों के त्वरित निष्पादन के निर्देश