ad

ad

ऑटो और बोरवेल ट्रक की टक्कर में बुजुर्ग की मौत, पांच घायल

पलामू। जपला-छतरपुर मुख्य सड़क पर गहिरिया गांव के पास सोमवार सुबह एक ऑटो और बोरवेल ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में गोरियाधान निवासी 65 वर्षीय चन्द्रिका यादव की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, ऑटो में दो बच्चों समेत आठ लोग सवार थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि चन्द्रिका यादव का पैर कट गया। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

घायलों में समसुन बीबी, पीर मोहम्मद, समीर खान, लालदेव और सरिता देवी शामिल हैं। इनमें समसुन बीबी और पीर मोहम्मद की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेदिनीनगर सदर अस्पताल रेफर किया गया। अभिषेक कुमार सहित दो बच्चों को भी चोटें आई हैं।

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Featured News

झारखंड टी-20 लीग में अब दिखेगी पलामू की पहचान – पलामू वॉरियर्स