ad

ad

सोना-सोबरन योजना के तहत जिलेभर में विशेष शिविर, लाभुकों को वितरित की गई धोती-साड़ी व लूंगी

मेदिनीनगर। झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी सोना-सोबरन धोती-साड़ी योजना के तहत शनिवार को पलामू जिले के सभी जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानों में विशेष शिविर आयोजित कर लाभुकों के बीच धोती, साड़ी एवं लूंगी का वितरण किया गया। इस दौरान पात्र लाभुकों को निर्धारित रियायती दर पर वस्त्र उपलब्ध कराए गए।
इसी क्रम में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या-20 स्थित जन वितरण प्रणाली विक्रेता सुधीर कुमार की दुकान पहुंचे। उन्होंने लाभुकों के बीच वस्त्रों का वितरण किया तथा योजना के क्रियान्वयन का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने लाभुकों से संवाद कर वितरण व्यवस्था की जानकारी ली और जन वितरण प्रणाली विक्रेता को निर्देश दिया कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जाए।
उपायुक्त ने कहा कि राज्य सरकार की इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को रियायती दर पर आवश्यक वस्त्र उपलब्ध कराना है। उन्होंने लाभुकों से सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने तथा अन्य पात्र लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने की अपील की।
इस अवसर पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जन वितरण प्रणाली विक्रेता एवं बड़ी संख्या में लाभुक उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Featured News

नीट (यूजी)-2026 परीक्षा को लेकर पलामू प्रशासन पूरी तरह सतर्क, उपायुक्त व एसपी ने की तैयारियों की समीक्षा