ad

ad

आयुक्त सचिव पद का प्रभार रोहित सिन्हा ने संभाला

मेदिनीनगर। पलामू प्रमंडलीय आयुक्त श्रीमती कुमुद सहाय की उपस्थिति में आयुक्त के सचिव (झारखंड प्रशासनिक सेवा) विजय वर्मा ने अपने पद का प्रभार रोहित सिन्हा को विधिवत सौंप दिया।

प्रभार हस्तांतरण के अवसर पर आयुक्त श्रीमती कुमुद सहाय ने दोनों अधिकारियों को बधाई देते हुए विभागीय कार्यों के सुचारू संचालन और आमजन को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया। उन्होंने नवपदस्थ सचिव रोहित सिन्हा को विभागीय दायित्वों का निर्वहन पारदर्शिता, जवाबदेही एवं दक्षता के साथ करने का निर्देश दिया।

इस दौरान उपस्थित अधिकारियों ने विजय वर्मा के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं, रोहित सिन्हा को नई जिम्मेदारियों के सफल निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों एवं कर्मियों ने भी भाग लिया तथा दोनों अधिकारियों के प्रति शुभेच्छा व्यक्त की। प्रभार हस्तांतरण की प्रक्रिया सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Featured News

आज की ताजा खबर 6 अगस्त 2026 ।