मेदिनीनगर/रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कोऑर्डिनेशन कमिटी के सदस्य एवं अधिवक्ता हृदयानंद मिश्र ने झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री Deepika Pandey Singh को उनके जन्मदिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। उन्होंने कहा कि जनसेवा, सामाजिक न्याय और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में मंत्री का योगदान प्रेरणादायक और अनुकरणीय है।
श्री मिश्र ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दीपिका पांडेय सिंह ने अपने संघर्ष, कार्यों और जनसरोकारों के प्रति समर्पण के माध्यम से यह सिद्ध किया है कि राजनीति केवल सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास, सम्मान और अधिकार पहुंचाने का सशक्त साधन है। उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण, ग्रामीण आधारभूत संरचना के विकास, आदिवासी एवं वंचित समुदायों के अधिकारों की रक्षा तथा सामाजिक समरसता को मजबूत करने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किए हैं।
उन्होंने कहा कि जनता के सुख-दुःख में सहभागी होना, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना, ग्रामीण विकास को नई दिशा देना तथा झारखंड की कला, संस्कृति और विरासत को राष्ट्रीय एवं वैश्विक पहचान दिलाने के लिए मंत्री निरंतर कार्य कर रही हैं। उनका नेतृत्व संवेदनशीलता, संघर्ष, समर्पण और दूरदर्शिता का उत्कृष्ट उदाहरण है।
हृदयानंद मिश्र ने कहा कि आज के समय में जब समाज को जनहित के प्रति समर्पित और संवेदनशील नेतृत्व की आवश्यकता है, तब दीपिका पांडेय सिंह का व्यक्तित्व युवाओं, महिलाओं और जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उनका सार्वजनिक जीवन सेवा, संघर्ष और विकास के मूल्यों को सुदृढ़ करने का कार्य कर रहा है।
उन्होंने मंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर जनसेवा की कामना करते हुए कहा कि झारखंड की अस्मिता, ग्रामीण स्वाभिमान और सामाजिक न्याय की इस सशक्त आवाज को जन्मदिवस की अनंत शुभकामनाएं।
0 टिप्पणियाँ