ad

ad

विमान दुर्घटना में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वायु सैनिकों को दिया गया श्रद्धांजलि ।

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, पलामू द्वारा शोक सभा आयोजित

मेदिनीनगर, 14 जून 2026। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, पलामू के तत्वावधान में आज जिला कार्यालय में एक शोक सभा आयोजित कर जोरहाट में एयरफोर्स के AN-32 विमान दुर्घटना में सर्वोच्च बलिदान देने वाले स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह, फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार, सार्जेंट जितेंद्र शर्मा, अग्निवीर वायु खेमराम कुमावत एवं अग्निवीर वायु दानिश आलम को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर परिषद के सम्मानित सदस्यों एवं विशेष रूप से उपस्थित सेवारत सैनिकों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत वायु सैनिकों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया।

बैठक में पलामू प्रमंडल से आए सेवारत सैनिकों ने अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की गतिविधियों की जानकारी प्राप्त करने के बाद परिषद के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि प्रमंडल के लगभग 600 सैनिक परिषद के साथ सहयोग एवं समर्थन करते हुए सैनिक हितों के लिए कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करने को तैयार हैं।

परिषद के जिलाध्यक्ष दामोदर मिश्र ने सभी उपस्थित सैनिकों एवं सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि परिषद सैनिकों एवं उनके परिजनों के कल्याण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष दामोदर मिश्र, उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण तिवारी, कोषाध्यक्ष दयाशंकर शर्मा, सचिव ओमप्रकाश दुबे, अशोक कुमार दुबे, समता प्रसाद शर्मा, अशोक कुमार मेहता, सम्मानित सदस्य मोहम्मद रफीक अंसारी, योगेंद्र कुमार, पूर्व महासचिव दिनेश कुमार गुप्ता, निरंजन कुमार सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित थे।

सेवारत सैनिकों में सूबेदार के.पी. सिंह, सूबेदार (आरटी) राजीव कुमार दुबे, दफादार कमलेश तिवारी, हवलदार अमित कुमार दुबे, नायक राहुल कुमार यादव, सिपाही अश्वनी पांडेय, लांस हवलदार शुभम पांडेय, हवलदार रूपेश तिवारी, हवलदार संजीव कुमार दुबे, हवलदार ऋषभ कुमार तिवारी एवं हवलदार विकास कुमार सिंह सहित अन्य सैनिकों की सहभागिता रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Featured News

विमान दुर्घटना में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वायु सैनिकों को दिया गया श्रद्धांजलि ।