ad

ad

पलामू में शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हुई NEET (UG)-2026 परीक्षा

मेदिनीनगर, पलामू: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG)-2026 रविवार को पलामू जिले के चार परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई। परीक्षा के सफल संचालन के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी केंद्रों पर सुरक्षा एवं निगरानी की समुचित व्यवस्था की गई थी।
जिले में कुल 1835 अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होना था, जिनमें से 1693 अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित हुए, जबकि 142 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
केंद्रवार उपस्थिति इस प्रकार रही—
जिला स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, मेदिनीनगर : 430 उपस्थित, 37 अनुपस्थित
सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस गर्ल्स केजी स्कूल, मेदिनीनगर : 442 उपस्थित, 38 अनुपस्थित
आर.के. +2 हाई स्कूल, मेदिनीनगर : 486 उपस्थित, 42 अनुपस्थित
योध सिंह नामधारी महिला महाविद्यालय, मेदिनीनगर : 335 उपस्थित, 25 अनुपस्थित
परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन किया गया। प्रशासनिक अधिकारियों ने विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण कर परीक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। कहीं से भी किसी प्रकार की गड़बड़ी या कदाचार की सूचना नहीं मिली।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Featured News

पलामू में शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हुई NEET (UG)-2026 परीक्षा