ad

ad

रिश्वतखोरी पर एसीबी का शिकंजा, 8 हजार रुपये लेते पेटरवार प्रखंड कार्यालय का प्रधान सहायक गिरफ्तार

बोकारो/पेटरवार: भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने पेटरवार प्रखंड कार्यालय में तैनात प्रधान सहायक मो. गुलाम रसूल को 8 हजार रुपये की कथित रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

मिली जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति ने एसीबी से शिकायत की थी कि शौचालय निर्माण से संबंधित बकाया राशि का भुगतान कराने के लिए प्रधान सहायक द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायत की पुष्टि होने के बाद एसीबी की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और आरोपी को रिश्वत की राशि स्वीकार करते समय धर दबोचा।

बताया जा रहा है कि रिश्वत की मांग के दौरान कथित तौर पर "5 पुड़िया रजनीगंधा-तुलसी" को कोड वर्ड के रूप में इस्तेमाल किया गया था। कार्रवाई के बाद एसीबी की टीम आरोपी को अपने साथ धनबाद ले गई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Featured News

रिश्वतखोरी पर एसीबी का शिकंजा, 8 हजार रुपये लेते पेटरवार प्रखंड कार्यालय का प्रधान सहायक गिरफ्तार