ad

ad

पलामू में हर शनिवार होगा जन समाधान दिवस, चैनपुर से उपायुक्त ने किया शुभारंभ

मेदिनीनगर (पलामू): पलामू जिले के सभी प्रखंड एवं अंचल कार्यालयों में अब प्रत्येक शनिवार जन समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा। इसकी शुरुआत शनिवार को चैनपुर प्रखंड कार्यालय से हुई, जहां उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने कार्यक्रम का शुभारंभ कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।

जन समाधान दिवस में सबसे अधिक शिकायतें भूमि संबंधी मामलों से जुड़ी प्राप्त हुईं। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को सभी आवेदनों पर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने बताया कि अब तक प्रत्येक बुधवार को समाहरणालय में जन समाधान दिवस आयोजित होता था, जिसके लिए दूर-दराज के ग्रामीणों को 50 से 90 किलोमीटर तक की यात्रा करनी पड़ती थी। लोगों की सुविधा और स्थानीय स्तर पर त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अब सभी प्रखंडों एवं अंचलों में भी यह व्यवस्था लागू की गई है।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक शनिवार आयोजित जन समाधान दिवस के बाद संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) प्रत्येक गुरुवार को प्राप्त आवेदनों और उन पर हुई कार्रवाई की समीक्षा करेंगे, ताकि शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित हो सके।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं एवं आवेदन प्रस्तुत किए। इस दौरान विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं प्रखंड स्तरीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Featured News

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों की डीसी ने की समीक्षा, कैंप मोड में लक्ष्यवार काम करने का निर्देश