ad

ad

घरेलू विवाद के बाद युवक ने ट्रेन के आगे लगाई छलांग, दोनों पैर कटे, हालत गंभीर

मेदिनीनगर (पलामू): पलामू जिले के मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के रेडमा ओवरब्रिज के नीचे मंगलवार तड़के एक दर्दनाक घटना सामने आई। कथित तौर पर एक 25 वर्षीय युवक ने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी, जिससे उसके दोनों पैर कट गए। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ के एएसआई रणविजय सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल युवक को तत्काल मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एमएमसीएच) पहुंचाया। चिकित्सकों की देखरेख में उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

घायल की पहचान सदर थाना क्षेत्र के जनुने गांव निवासी विकास कुमार (25), पिता मुदेश्वर राम, के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सोमवार रात घरेलू विवाद के दौरान उसकी पत्नी से कहासुनी हुई थी, जिसके बाद वह मानसिक तनाव में था। मंगलवार सुबह उसने रेलवे ट्रैक पर जाकर यह कदम उठा लिया।

घटना की सूचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंचे। अस्पताल पुलिस चौकी और संबंधित थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Featured News

दिव्यांग परिवार को बैकयार्ड पोल्ट्री से मिली नई पहचान, जेएसएलपीएस की पहल से आत्मनिर्भरता की राह आसान