मेदिनीनगर (पलामू)। जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने सोमवार को नियोजन, कौशल विकास, सामाजिक सुरक्षा एवं श्रम विभाग की समीक्षा बैठक की। बैठक में बाल श्रम उन्मूलन एवं पुनर्वास से जुड़े कार्यों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई।
उपायुक्त ने बताया कि जून माह में 6 तथा चालू वित्तीय वर्ष में अब तक 20 बच्चों को बाल श्रम से मुक्त कराया गया है। उन्होंने सभी मुक्त कराए गए बच्चों का स्कूल में नामांकन सुनिश्चित करने, उनकी नियमित ट्रैकिंग करने तथा पुनर्वास की प्रक्रिया मानक कार्यपद्धति के अनुसार पूरी करने के निर्देश दिए।
बैठक में नियोजन विभाग द्वारा वर्ष में आयोजित किए जाने वाले भर्ती शिविर एवं रोजगार मेलों की समीक्षा की गई। साथ ही सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, विभिन्न पेंशन योजनाओं, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, मिशन वात्सल्य एवं स्पॉन्सरशिप योजना की प्रगति की भी जानकारी ली गई।
इस दौरान उपायुक्त ने पीएम केयर्स फंड के माध्यम से पढ़ाई कर रहे तीन बच्चों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन भी किया। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी एवं बाल कल्याण समिति (CWC) के सदस्य उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ