ad

ad

मन्नान मल्लिक के निधन पर हृदयानंद मिश्र ने जताया शोक, कहा— 'मैंने अपना बड़ा भाई खो दिया'


मेदिनीनगर/रांची। झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता मन्नान मल्लिक के निधन पर कांग्रेस नेता, अधिवक्ता एवं कोऑर्डिनेशन कमिटी झारखंड प्रदेश कांग्रेस के सदस्य हृदयानंद मिश्र ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इसे अपने जीवन की व्यक्तिगत और अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि मन्नान मल्लिक उनके लिए केवल राजनीतिक सहयोगी नहीं, बल्कि बड़े भाई, मार्गदर्शक और अभिभावक समान थे।

हृदयानंद मिश्र ने अपने शोक संदेश में कहा कि पिछले चार दशकों से उनका मन्नान मल्लिक के साथ आत्मीय संबंध रहा। हर सुख-दुख में उन्होंने बड़े भाई की तरह मार्गदर्शन किया। उनका स्नेह, अपनापन, सहज व्यवहार और कार्यकर्ताओं के प्रति सम्मान का भाव उन्हें अन्य नेताओं से अलग पहचान दिलाता था।

उन्होंने कहा कि मन्नान मल्लिक का सार्वजनिक जीवन संघर्ष, सादगी, संगठनात्मक क्षमता और जनसेवा के प्रति समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण था। उन्होंने धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी तथा झारखंड सरकार में पशुपालन मंत्री के रूप में पूरी निष्ठा, ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और आम जनता की समस्याओं के समाधान में उनका योगदान सदैव याद रखा जाएगा।

हृदयानंद मिश्र ने कहा कि मन्नान मल्लिक के व्यक्तित्व में विनम्रता, स्पष्टवादिता और मानवीय संवेदनाओं का अद्भुत समन्वय था। उनका निधन झारखंड की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। राज्य ने एक स्वच्छ छवि वाले अनुभवी जननेता को खो दिया है, जिनका जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए सेवा, समर्पण और नैतिक राजनीति की प्रेरणा बना रहेगा।

उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार, समर्थकों और शुभचिंतकों को इस कठिन समय में दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Featured News

पलामू: आईडीबीआई बैंक के सीएसआर से 10  दिव्यांगजनों को मिले पेट्रोल चालित तीन पहिया वाहन