पांकी, पलामू।
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से बुधवार को पांकी के सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी मारवाड़ी साहू ने सिरम एवं लोहरसी गांव का दौरा कर ग्रामीणों को जागरूक किया।
इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि एस.आई.आर. अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को त्रुटिरहित, अद्यतन एवं पारदर्शी बनाना है। उन्होंने कहा कि बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं के नाम, उम्र, पता एवं अन्य आवश्यक विवरणों का सत्यापन कर रहे हैं। पात्र नए मतदाताओं का नाम सूची में जोड़ा जाएगा, जबकि मृत, स्थानांतरित एवं डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम हटाए जाएंगे।
अंचलाधिकारी ने सभी ग्रामीणों से अपील की कि वे सत्यापन कार्य में बीएलओ का सहयोग करें तथा आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराकर मतदाता सूची को शुद्ध एवं विश्वसनीय बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। अभियान के दौरान ग्रामीणों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और प्रशासन को सहयोग का भरोसा दिया।
रिपोर्ट : पंकज प्रसून
0 टिप्पणियाँ